Skip to main content

Best things in our life | must read

|जब भी कभी मै किसी कुत्ते या जानवर को देखता हु तो ,मुझे मेरी इम्पोर्टेंस पता चल जाती है ,  मुझे पता लगता है की ,एक इंसानी जीवन क्या होता है , और ये हमारे  लिए कितनी खुशनुमा बात है |

जब भी आपको ज़िन्दगी में दुःख ही दुःख नज़र आये तो उस भूखे कुत्ते के बच्चे की तरफ देखना जिसे 
एक वक़्त का खाना भी न मिला हो, और मेरे रोंगटे खड़े हो जाते है जब में ये सोचता हु की इतनी ज्यादा ठण्ड में वो रात कैसे गुजरते होंगे ,और  हम मखमल की चादर ओढ के सोने के बाद भी खुश नहीं रहते  ,कोई न कोई बात हमारी ज़िन्दगी में दुश्मन बनके पीछे पड़ी रहती है | 
क्या वो बात हमारी ज़िन्दगी से बड़ी है ?

हमारे पास हर एक चीज जो हमें एक अच्छी ज़िन्दगी जीने में मदद करती है,पर्याप्त है | 

हम हमारी पसंद का खा सकते है , पहन सकते है , और जो मर्ज़ी आये ज़िन्दगी को  अच्छा बना सकते है ,या फिर बुरा बना सकते है ,ये सिर्फ हमारे ऊपर डिपेंड करता है | 


we have choices ,जो हर किसी के पास नहीं हो सकती , इंसान के आलावा कोई भी जीव इस दुनिया में नहीं है ,जो अपने जीवन को बेहतर से बेहतर बना सके , लेकिन फिर भी हम लोग पता नहीं किन चीजों के बारे में सोच कर परेशांन होते रहते है ,

अगर ये ज़िन्दगी ही नहीं रहेगी तो ,ज़िन्दगी में सक्सेस या किसी दूसरी चीज की  क्या वैलु  रह जायेगी |  अपने आप से खुश रहो ,और दूसरे की वजह से दुखी होना बंद करो  |

इसका ये मतलब भी नहीं है की मै अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ने के लिए भी कोई कदम ही |  न उठाऊँ  ,
ज़िन्दगी में जो भी करना है करू , लेकिन परेशांन होके नहीं , खुश होके | 
बल्की चुनोतियो का सामना करने के लिए में बस इंतज़ार ही करता रहु , की कब कोई परशानी आये और में उसका सामना करु , क्यूंकि बिना कोई परेशानी  के ज़िन्दगी , ज़िन्दगी नहीं होती , और उन परेशानीयो को हल करना ही इंसान का काम है |  
अपने जीवन को बेहतर बनाना ही इंसान का काम है |





Comments

Post a Comment